शुक्रवार, 29 मई 2020

दुनिया में हर किसी को




Sometimes Silence – Midwest Fantasy Writes

दो पल सुकुं की साँसे 
कुछ हसरतों के मेले 
होता नहीं मयस्सर दुनिया में हर किसी को। 

कुछ चाहतों की बातें 
कुछ सर्दियों की रातें 
बनता नहीं मुक्द्दर दुनिया में हर किसी का।

कुछ ख़्वाहिशों की गर्मी 
कुछ राहतों की नर्मी
होती नहीं मुनासिब दुनिया में हर किसी को। 

नाबाद सी मोहब्बत 
बेदाग सी कहानी 
होती नहीं मुकम्मल दुनिया में हर किसी को। 


     - अन्नु मिश्र 

मंगलवार, 12 मई 2020

मुसाफ़िर

मुसाफ़िर



मैं भटकता मुसाफ़िर हूँ, मंज़िल की तलाश में दर-दर,

न कोई ओर दिखती है, न कोई छोर दिखता है।

इधर भी रास्ता तन्हा, उधर भी है अकेलापन,
यहाँ की शाम बोझिल है, वहाँ हर रात अँधेरापन।

मेरी तक़दीर की कोरी पटल पर एक स्याही है,

वही श्यामल, वही भारी अमावस सी काली है।

मुकम्मल हो मुक़द्दर हर मुसाफ़िर का नहीं वाज़िब,
कहीं बस रास्ते ही हैं, मुक़र्रर चलने को तन्हा।

कहीं मंज़िल भी है जो राह को पहचान देती है,
कहीं राही भी हैं जो चल रहे पहचान पाने को।

मेरे इन रास्तों को शायद नहीं दरकार मंज़िल की,
या मंज़िल ही नहीं मेरे सफ़र की अब तलक कोई।

कहीं ऐसा न हो इन रास्तों में ही हो बसर मेरा,
न मिली सकी जो इस सफ़र में , वो होना लाज़िमी न हो।

 अन्नु मिश्र